फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड बाईपास पर फ्लाईओवर के पास सोमवार रात आठ बजे के करीब किसी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में रधाना निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव रधाना निवासी 19 वर्षीय युवक गुल्लू गांवों में फेरी लगाने का काम करता था। सोमवार की रात आठ बजे के करीब वह अपने साथी गांव के ही रहने वाले सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जब वह गोहाना रोड पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने गुल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। देर रात रधाना के लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे। सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुल्लू के पिता सूरजमल ने बताया कि उसका बेटा गांवों में फेरी लगाने का काम करता था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी बाइक पर पीछे बैठा सचिन भी अभी अविवाहित है। पुलिस ने सूरजमल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक का पता लगाकर उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें