फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठे 12 वर्षीय बच्चे का कार सवारों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव निर्जन से पहले पिंडारा फ्लाईओवर के पास कार सवार पांच-छह युवकों ने पिस्तौल के बल पर गांव खूंगा निवासी 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। कार की जब कुछ स्पीड धीमी हुई तो बच्चे ने चलती कार से छलांग लगा दी। अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बच्चे की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खुंगा निवासी 12 वर्षीय बच्चे ने कहा कि वह अर्बन इस्टेट निवासी अपने चाचा अविनाश के घर आता-जाता है। रविवार सुबह भी वह अपने चाचा के घर आया हुआ था। शाम छह बजे वह अपने चाचा के घर से गांव जाने के लिए सफीदों बाईपास से ऑटो में सवार हुआ। इसी दौरान चार-पांच अन्य युवक भी ऑटो में सवार हो गए। जब ऑटो जींद शहर से कुछ आगे निकला तो ऑटो में बैठे एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर ऑटो रुकवा लिया और उसे जबरदस्ती नीचे उतार लिया। इसके बाद ऑटो के पीछे आ रही सफेद रंग की कार में उसे बैठा लिया। जब बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब कार सफीदों बाईपास फ्लाई ओवर से कुछ आगे निकली तो सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। जिसके चलते कार चालक ने ब्रेक लगा दी। इस पर कार की गति धीमी होने के कारण वह चलती कार का दरवाजा झटके से खोलकर कूद गया। इतनी देर में सड़क से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने अपना ऑटो रोक दिया। इसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ऑटो चालक ने बच्चे को ऑटो में बैठा लिया और उसे घर छोड़कर आया। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें