फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का ऑटो से 30 हजार व सोने के जेवरात समेत पर्स गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मायके गांधी नगर आई महिला का ऑटो में पर्स चोरी हो गया। पर्स में 30 हजार रुपये और दो सोने के कड़े थे। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी ससुराल से मायके गांधी नगर आई हुई है। शनिवार को सुबह वह अपनी भाभी के साथ बाजार जा रही थी। वह दोनों गोहाना रोड से ऑटो में बैठी थीं। इसके बाद रानी तालाब के आसपास से दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ऑटो में बैठीं। महिला ने कहा कि उसने अपना पर्स अपने पास ही रखा हुआ था। जब वह ऑटो से उतरी तो पर्स गायब मिला। इससे पहले वह महिलाएं ऑटो में बैठकर आगे निकल गई। महिला ने कहा कि उसके पर्स में 30 हजार रुपये, दो सोने के कड़े थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें