फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरी गांव में शराब ठेके में तोड़फोड़ करने पर दो महिलाओं समेत 40 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव धनौरी में शराब ठेकेदार के कारिंदों द्वारा एक युवक से मारपीट करने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को शराब ठेके में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने कारिंदों से मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद कर लगभग 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में खरक पांडवा निवासी विक्रम उर्फ विक्की ने बताया कि ऋषिपाल कृष्ण एंड कंपनी के नाम धनौरी बस अड्डा के पास शराब ठेका चलाता है। सात जून को लगभग साढ़े 11 बजे गांव के विक्की, कुलदीप, कृष्ण, विक्की, मोनू, सीसन, संतरो व बिमला समेत 40 अन्य महिला व पुरुषों ने शराब ठेके पर आकर तोड़फोड़ कर दी। जब वह बाहर निकला तो लोगों ने उसे पकड़ कर मारना शुरू कर दिया। ठेके के बाहर खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को लेकर वह भागने लगा तो लोगों ने पत्थरों व ईंटों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह मौके से नहीं भागता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद कर 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि धनौरी गांव के कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार के कारिंदों पर युवक सत्यवान से मारपीट का आरोप लगाया था। युवक गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। युवक की पिटाई से गुस्साए लोगों ने शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर कैथल-टोहाना रोड जाम किया था। इस दौरान ठेकेदार व पुलिस के गाडिय़ों के भी शीशे टूटे थे।
गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शराब ठेके में तोड़फोड़ करने पर ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 15-20 पुरुष व 15-20 महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें