फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को चकमा देकर चार महिलाओं ने दुकान से चोरी किए कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित एक कपड़े की दुकान पर महिला को चकमा देकर चार महिलाओं ने हजारों रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में जिस गाड़ी में महिलाएं आई थी, उसका नंबर भी रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाह निवासी बलजीत ने कहा कि उसने पिल्लूखेड़ा मंडी में कपड़े की दुकान की हुई है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, उस समय दुकान पर उसकी पत्नी बैठी थी। दुकान में दोपहर को लगभग एक बजे दो महिलाएं कपड़ा लेने आई। वह कपड़ा देखने लगी। कुछ ही देर में दो अन्य महिलाएं आई। एक महिला एक छोटे बच्चे को लिए हुए थी। उसने बच्चे को शॉल से ढक रखा था। दुकानदार की पत्नी ने कहा कि इतनी गर्मी में बच्चे को शॉल से क्यों ढक रखा है। इस पर महिला ने कहा कि बच्चे को टाइफाइड है, इसलिए इसे हवा नहीं लगने देनी। इसके बाद महिलाएं कपड़ा देखने लगी। इसी बीच बच्चे को ली हुई महिला ने काफी कपड़े अपने शॉल के अंदर रखे बैग में डाल लिए। पहले कपड़ा खरीदने आई महिलाएं कपड़ा देखने के बहाने दुकानदार महिला के सामने कपड़ा अड़ा देती तो बच्चे को ली हुई महिला मौका देखकर कपड़े को बैग में डाल लेती।
सभी महिलाओं के जाने के बाद दुकान पर बैठी महिला को शक हुआ तो उसने पाया कि उसका काफी कपड़ा गायब है। बाद में महिला ने अपने पति बलजीत को बुलाया। बलजीत ने दुकान में आकर सीसीटीवी कैमरे जांचे तो देखा कि महिलाएं कपड़ा चुरा रही हैं। इसके बाद दूसरी दुकान के कैमरे में देखा तो सभी महिलाएं एक गाड़ी में सवार होकर जा रही थी। पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें