फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की पेमेंट दिलवाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेते वेयर हाउस का कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजपुरा गांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र के आढ़ती द्वारा वेयर हाउस को बेचे गए गेहूं का भुगतान करवाने की एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वेयर हाउस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विजय कुमार वेयर हाउस में स्टोर कीपर के पद पर तैनात है, लेकिन उसे राजपुरा खरीद केंद्र का मैनेजर बनाया गया है। गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजपुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा कि उसने गेहूं के सीजन में राजपुरा खरीद केंद्र में आढ़त की दुकान की थी। उसके करीब 8800 बैग गेहूूं व आढ़त और मजदूरी को मिलाकर करीब 15 लाख रुपये वेयर हाउस से मिलने हैं। इनमें से 11 लाख 90 हजार रुपये सिर्फ गेहूं का भुगतान है। महेंद्र सिंह के पैसे के भुगतान के लिए वह कई बार विजय कुमार से मिला मगर उसे पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। महेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार को जब वह विजय कुमार से मिलने के लिए पहुंचा तो उसने 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। महेंद्र सिंह के अनुसार विजय कुमार ने कहा कि उसे अपने अधिकारियों को भी पैसे देने होंगे। वह हाथोंहाथ पूरी राशि का भुगतान करवा देगा। इस पर महेंद्र सिंह ने सोमवार को ही उसे दस हजार रुपये दे दिए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। भुगतान नहीं होने पर महेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। महेंद्र सिंह से बाकी राशि देने के लिए बात की। विजिलेंस की टीम ने नंबर नोट कर दो-दो हजार रुपये के पांच नोट महेंद्र सिंह को दे दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार कर्ण सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। हांसी रोड फाटक के पास स्थित वेयर हाउस के गोदाम में जैसे ही महेंद्र सिंह ने विजय कुमार को दस हजार रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी विजय कुमार को दबोच लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार की मौजूदगी में विजय कुमार से विजिलेंस द्वारा दिए गए पैसे भी बरामद कर लिए। विजिलेंस की टीम में निरीक्षक बलवान सिंह, एसआई बलजीत सिंह, एसआई अनिल कुमार व एचसी जगबीर सिंह मौजूद रहे।
विजय कुमार के समर्थन में आए आढ़ती
विजय कुमार को विजिलेंस द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जींद राजपुरा खरीद केंद्र के कई आढ़ती उसके समर्थन में विजिलेंस कार्यालय पहुंच गए। इन लोगों ने कहा कि विजय कुमार को गलत तरीके से फंसाया गया है। इन लोगों का कहना है कि महेंद्र की दुकान से भरे गए गेहूं के बैग नीचे से गल गए थे। ऐसे में नया बारदाना लेने के लिए पैसे दिए गए हैं। वहीं विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार का कोई भी रिकार्ड आरोपी विजय कुमार पेश नहीं कर पाया। करीब दो घंटे तक उसे रिकार्ड पेश करने के लिए कार्यालय में रखा गया। ऐसे में विजय कुमार के समर्थन में आए आढ़तियों की बात विजिलेंस अधिकारियों के गले नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें