फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से हड़पे 1.15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित बूढ़ाबाबा बस्ती निवासी एक युवक से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के एक क्लर्क ने नौकरी लगवाने के नाम पर 1.15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर क्लर्क मुकेश चहल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक के लिए युवक ने किया था आवेदन
पुलिस को दी शिकायत में बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी युवक मनोज कुमार ने कहा कि उसने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में रोडवेज परिचालक के लिए आवेदन किया था। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उसने रोडवेज में कुछ समय तक अपनी सेवाएं भी दी थी। मनोज ने कहा कि वह परिचालक पद के लिए आने वाले परिणाम की इंतजार में था।
व्हाट्सएप नंबर पर भेजा ज्वाइनिंग लेटर
चार मार्च को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपने आपको कर्मचारी चयन आयोग का सीनियर क्लर्क मुकेश चहल बताया और कहा कि वह उसको नौकरी लगवा सकता है। मुकेश चहल ने मनोज कुमार की पूरी डिटेल भी बताई। इसके बाद उसने मुकेश चहल के खाते में अलग-अलग करके एक लाख 15 हजार रुपये डलवा दिए। इस दौरान मुकेश चहल ने मनोज के व्हाट्सएप नंबर पर उसका ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा।
विज्ञापन

इससे मनोज को और यकीन हो गया तथा उसने मुकेश चहल के खाते में पैसे डलवा दिए। पैसे लेने के बाद मुकेश चहल ने मनोज का फोन उठाना ही बंद कर दिया। मनोज ने बताया कि न तो उसके पैसे वापस आए और न ही उसके रोडवेज में ज्वाइनिंग मिली। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर मुकेश चहल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें