फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आई युवती ने युवक घर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जठलाना। गांव माधुबास में सोमवार देर शाम उस समय एक आश्चर्य जनक स्थिति बन गई जब गुजरात के हिम्मतनगर की रहने वाली एक युवती गांव के एक युवक के घर पहुंच गई। युवती ने युवक से उसकी शादी होने का दावा किया, जबकि युवक की अभी एक माह पहले ही शादी हुई है। युवती ने गांव में पहुंच कर युवक की शादी का विरोध किया। मामला बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से बातचीत की। जिसके बाद महिला पुलिस थाने को सूचित किया गया। महिला पुलिस टीम युवती को अपने साथ यमुनानगर ले गई। पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है और जांच की बात कर रही है। थाना जठलाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि युवती को महिला थाने भेज दिया गया है। वही इस मामले में आगामी कार्यवाही होगी। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो साल पहले गुजरात में ही कोर्स करता था और फिलहाल चंडीगढ़ में बैंक में जॉब करता है। कोर्स के दौरान ही युवती के साथ जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें