अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जुलाना थाना क्षेत्र में घर पर नौकरानी का काम करने वाली महिला ने मकान मालिक और उसके बेटों पर दुराचार, कुकर्म व जबरदस्ती गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने में महिला ने शिकायत दी कि वह जुलाना के पंजाबी कालोनी में एक घर में घरेलू कार्य करती थी। इस दौरान मकान मालिक उस पर बुरी नजर रखने लगा और उसके साथ जबरदस्ती की। उसने उसके साथ कई बार दुराचार किया। इसके अलावा उसके बेटों ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कुुकर्म भी किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया और उसे वहां से निकाल दिया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मकान मालिक और उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नौकरानी ने मकान मालिक और उसके बेटों पर लगाया दुराचार का आरोप
जबरदस्ती गर्भपात करवा मारपीट की, चार के खिलाफ मामला दर्ज