फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण देने नहीं आपसे मिलने आई हूं : प्रेमलता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना (जींद)।
विधायक प्रेमलता भाजपा की ओर से शुरू किए गए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को घसो कलां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने घसो खुर्द, झील, डोहाना खेड़ा, मंगलपुर, सुरबरा गांव के दौरे किए। विधायक प्रेमलता ने कहा कि आप लोगों के बीच कोई भाषण देने नहीं बल्कि आप लोगों से मिलने आई हूं। भाषण तो लोगों का मन बदलने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन आज हर किसी का मन भाजपा में है।
विज्ञापन

विधायक ने केंद्र, हलके में हो रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग द्वारा उचाना में खेल स्टेडियम बनाने के लिए जमीन दिए जाने के लिए पत्र भेजा है। घसो कलां के लोगों की वर्षों पुरानी अंडर पास की मांग पूरी हो चुका है। यहां पर दो करोड़ की लागत से अंडर पास बन चुका है। घसो गांव के लोगों ने प्रेमलता ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान जींद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सदस्यों के हिसाब से नंबर वन पर होना चाहिए। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, मार्केट कमेटी चेयरमैन विरेंद्र घोघड़िया, रणधीर मंगलपुर, कपिल श्योकंद, मनोनित पार्षद भारत भूषण, रणधी र पांचाल, सुरेंद्र सरपंच, संदीप सरपंच, प्रदीप सरपंच, बिजेंद्र डूमरखां कलां, जितेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाषण देने नहीं आपसे मिलने आई हूं : प्रेमलता
विधायक ने गिनवाईं सरकार और खुद की उपलब्धियां

फोटो कैप्शन
03जेएनडी 01 : घसो कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रेमलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें