फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा भैण गांव में कटड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई स्कूल बस, सड़क किनारे गंदे पानी में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ी को बचाने में अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे गंदे पानी में पलटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बच्चों को सुबह स्कूल लेकर जा रही एसडी स्कूल की बस राजपुरा भैण गांव में कटड़ी को बचाने के चक्कर में हादसाग्रस्त हो गई। कटड़ी को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गंदे पानी में पलट गई। मगर किसी बच्चे के घायल होने की खबर नहीं है। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस का इमरजेंसी दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीण ने कहा कि बस चालक की गलती थी। वह बस को जल्दी निकालने की कोशिश कर रहा था, जिससे हादसा हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह यह स्कूल बस ईंटल खुर्द, ईटल कलां होते हुए राजपुरा गांव से होकर गुजरती है। रामराये बस अड्डे से बच्चों को लेकर स्कूल जाती थी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल बस जैसे ही राजपुरा भैण गांव पहुंची तो सामने से कटड़ी आ गई। कटड़ी को बचाने के चक्कर में बस चालक ने एकदम से बस को मोड़ दिया। कच्चा रास्ता होने के चलते बस की एक साइड मिट्टी में फिसल गई और गंदे पानी में बस पलट गई। इस हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में सवार 30 विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद गांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को दूसरी स्कूल बस से स्कूल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा बस चालक की है गलती
ग्रामीणों के अनुसार जब सामने से कटड़ी आ रही थी तो कच्चे रस्ते पर कट नहीं मारना चाहिए था। बारिश के बाद मिट्टी में नमी थी, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर गंदे पानी में पलट गई। अगर बस चालक बस को वहीं रोक लेता तो हादसा नहीं होता। जब बस चालक से ग्रामीणों ने पूछा तो कहा कि गलती से कट लग गया।
विज्ञापन

जांच की जाएगी
बस कैसे पलटी इसकी जांच की जाएगी। स्कूल बस के कागजात मांगे गए हैं। यदि जांच में बस ड्राइवर की गलती मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल को भी अच्छे चालक भर्ती करने के निर्देश दिए जाएंगे।
-अजीत श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें