पानी का टैंकर खिसकने से युवक दबा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कैथल रोड बाईपास पर बन रहे ओवरब्रिज के पास पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 22 वर्षीय सुशील कैथल रोड बाईपास पर बन रहे ओवरब्रिज पर काम करता था। रात को ओवरब्रिज पर एक पानी से भरा टैंकर खड़ा था। सुशील वहीं पास में काम कर रहा था। अचानक टैंकर ऊंचाई पर होने के कारण किसी तरह पीछे सरक गया और उसके पीछे काम कर रहा सुशील उसकी चपेट में आ गया। वहां काम करने वाले अन्य लोग उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।