फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीपर को कुतों ने नोचकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
वार्ड-17 में सफाई करने के लिए गए नगर पालिका के स्वीपर की संदिग्ध मौत हो गई। स्वीपर के मुंह और शरीर के विभिन्न हिस्सों को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा था। परिजनों का कहना है कि आदमखोर कुत्तों ने उसके शरीर को नोंचा है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बिसरा लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। इसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस के अनुसार वाल्मीकि बस्ती निवासी वीरभान (47) नगर पालिका में स्वीपर के पद पर डीसी रेट पर कार्यरत था। बुधवार को शहर के वार्ड-17 में सफाई करने गया था। उसके बाद वह न तो नपा कार्यालय पहुंचा और न ही घर। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। वीरवार सुबह वीरभान का शव कश्यप धर्मशाला के पास एक चारदीवार के अंदर पड़ा मिला। शव के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। परिजनों और पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वीरभान के शव को कुत्तों ने नोंचा था। उसके मुंह पर कुत्तों के बुरी तरह से नोंचने के निशान थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश, संदीप और विक्की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरभान पिछले करीब पांच सालों से नगरपालिका सफीदों में डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी था। बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सफाई करने के लिए वीरभान को वार्ड नंबर-17 में भेजा गया था। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात को वीरभान की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। वीरवार सुबह किसी राहगीर ने कश्यप धर्मशाला के पास एक शव पड़ा देखा। जिसके चेहरे और शरीर के कई अंग कुत्तों ने नोंच रखे थे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो शव के पास सफाई करने वाली झाड़ू मिली। इसके बाद मृतक के परिजनों ने उसकी घड़ी और कपड़े देखकर शव की शिनाख्त की।
बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा
सफीदों थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि शव कश्यप धर्मशाला के निकट पड़ा मिला। शव के कई अंगों को कुत्तों ने नोंचा है। शव की बिसरा रिपोर्ट लेकर जांच के लिए मधुबन भेज दी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

एक सप्ताह में 47 लोगों को काटा
शहर में दिन प्रतिदिन कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। गलियों में घूमने वाले लावारिस कुत्ते प्रतिदिन किसी ने किसी व्यक्ति को काट लेते हैं, लेकिन नगरपालिका इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। बंदरों के बाद कुत्तों से शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कुत्तों के काटने के पिछले एक सप्ताह में 47 और पिछले एक महीने में 96 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को भी वार्ड-17 में सफाई करने के लिए गए नगर पालिक के स्वीपर वाल्मीकि बस्ती निवासी वीरभान को कुत्तों ने नोचकर मार दिया। मृतक के भाई विक्की ने कहा कि सफीदों शहर में लगभग 15 साल पहले नगरपालिका कुत्तों को समय-समय पर गोलियां देती थी, लेकिन अब नगरपालिका कोई प्रयास नहीं कर रही।

गलियों में जम रहे थे कुत्ते
शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये लावारिस कुत्ते शहर की गलियों में जमा रहते हैं और आसपास की हैचरियों में मरे मुर्गों को खाने से मांसाहारी बन रहे हैं। अक्सर गलियों के अंदर बाइक और अन्य वाहन चालकों के पीछे कुत्तों के भागते हैं जिससे कई बार लोग हादसों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


जल्द चलेगा अभियान
लावारिस कुत्तों के लिए जल्द ही नगर पालिका की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों के अवगत करवाया गया है। -महाबीर धनानियां, सचिव नगर पालिका सफीदों
सफाई करने गए स्वीपर को कुत्तों ने नोंचा, मौत
वार्ड-17 में सफाई करने गया था स्वीपर वीरभान
मुंह और शरीर के अन्य हिस्से को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें