फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पहुंचे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआई को गोली मारने के आरोपी पहुंचे जेल
विज्ञापन

सफीदों। पुलिस कर्मचारी को गोली मारने और कई हत्याओं में संलिप्त दोनों आरोपियों को सफीदों पुलिस द्वारा मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस दर्ज हुए अन्य मामलों में दोनों को अपनी हिरासत में लेगी। सफीदों पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से एक 315 बोर व एक 32 बोर की पिस्तौल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अक्तूबर को देर रात को उपमंडल के सिवानामाल गांव में हत्या, हत्या के प्रयास समेत
कई मामलों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने आई सोनीपत पुलिस के साथ बदमाशों में मुठभेड़ हो गई थी। इसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर खरखौदा पुलिस के एक एएसआई कृष्ण कुमार को गोली मार दी थी। सोनीपत व सफीदों पुलिस ने नवीन उर्फ छोटा व अशोक को पकड़ा था और एक अपराधी नितिन उर्फ लाडी मौके से फरार हो गया था। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जींद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें