फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले सगे चाचा भतीजे की सोमवार की देर रात रिश्तेदारी से लौटते समय गोंडा बेलसर मार्ग पर लौव्वा टेपरा के महराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर के रहे वाले सूरजलाल (32) अपने भतीजे सुधीर नाथ(20)के साथ बेलसर क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की तेरही में शामिल होने के लिए गया था। वहां से देर रात में दोनो अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों लौव्वा टेपरा गांव के समीप स्थित महराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो चाचा-भतीजे उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें