फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों पर डंडों व बिंडों से किया युवक पर हमला, पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंडों और बिंडों से मारकर युवक की ली जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। बुधवार देर शाम शामलो कलां गांव में दो मोटरसाइकिलों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर डंडों, बिंडों और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर आधा दर्जन अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शामलो कलां गांव का 35 वर्षीय युवक धर्मबीर बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेत से घर आ रहा था। जब वह गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने डंडों, बिंडों और रॉड से उस पर हमला कर दिया। जिससे धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने धर्मबीर को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रणबीर की शिकायत पर शामलो कलां गांव के संदीप उर्फ काला व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें