फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी जेबीटी अध्यापक पहुंचा जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी जेबीटी अध्यापक निलंबित, भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
क्षेत्र के एक गांव में राजकीय मिडल स्कूल की सातवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को शनिवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए अध्यापक को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से पूरे स्टाफ के तबादले के साथ-साथ कक्षा में शिक्षकों के फोन रखने पर रोक लगाने की भी मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल से पूरे स्टाफ का तबादला करने की मांग की। स्कूल पहुुंचे खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रकाश से ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षकों द्वारा कक्षा में मोबाइल फोन नहीं ले जाना भी सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में किए हंगामे के बाद शनिवार को मात्र 10 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। अभिभावकों में अध्यापकों के प्रति खासी नाराजगी देखी गई। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि वे स्कूल का माहौल सुधारने के लिए अध्यापकों के प्रति सख्त कार्रवाई अमल में लानी होगी। अभिभावकों ने कहा कि आरोपी अध्यापक जितना दोषी है, उतनी ही दोषी स्कूल की अध्यापिका भी है, जिसे छात्राओं द्वारा सूचना देने के बाद भी मामले को दबाने की कोशिश की।
---
एसएचओ रामनिवास ने बताया कि आरोपी अध्यापक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जींद जेल भेज दिया है। वहीं बीईओ रामप्रकाश ने बताया कि आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्कूल में सामान्य माहौल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---
दूसरे दिन भी नहीं हुए महिला शिक्षक के बयान
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार दूसरे दिन भी महिला शिक्षक के बयान नहीं हो सके। हालांकि गांव में पहुंच कर बीईओ ने कुछ और छात्राओं के बयान जरूर दर्ज करवाए हैं। गौरतलब है कि जिस छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है, उसने इसकी शिकायत महिला शिक्षक को दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला शिक्षक ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

---
सोमवार को जारी होगा पत्र
आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण पत्र जारी नहीं हो सका है। ऐसे में सोमवार को निलंबन का पत्र जारी कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों तक भेज दिया जाएगा। शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि स्कूल में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो।
सत्यवती नांदल, डीईईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें