फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नशीले पदार्थ की तस्करी करने के दोषी को दस वर्ष की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना

Thu, 22 Sep 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

वर्ष 2016 में स्पेशल टास्क फोर्स ने दोषी को पकड़ा था। एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल की कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में नशीले पदार्थों की तस्करी करने के दोषी सुंदरपुर गांव निवासी शमशेर को एएसजे सुभाष चंद्र सिरोही की अदालत ने वीरवार को दस वर्ष कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को एक साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। 

विज्ञापन

 
स्पेशल टॉस्क फोर्स कर्मी एक अगस्त 2016 को सेक्टर नौ में स्टेडियम के नजदीक आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने सामने से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। जिसका वजन एक किलोग्राम पाया गया।

यह भी पढ़ें : Haryana: जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में CBI ने रेवाड़ी से एक आरोपी धरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव सुंदरपुर निवासी शमशेर के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने शमेशर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। वीरवार को अदालत ने शमशेर को दस वर्ष कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल की कैद काटनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें