फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे को जिंदा नहर में फेंकने का आरोपी काबू

Sat, 27 Feb 2016 11:59 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर पुलिस ने 11 दिनों के बाद भतीजे का अपहरण करके बडनपुर नहर में फेंकने के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अकेले ने ही बच्चे को नहर में जिंदा फेंका था।

पुलिस ने साजिश में किसी और के होने के शक पर आरोपी मनदीप से काफी पूछताछ की लेकिन मनदीप ने अकेले की इस घटना को अंजाम देने की बात कबूली। मनदीप ने 16 फरवरी को विवाह समारोह में आए बच्चे का अपहरण करके बाइक पर ले जाकर आठ वर्षीय भतीजे आदित्य को बडनपुर नहर में जिंदा फेंक दिया था।
विज्ञापन


 पांच दिनों के बाद रविवार को बच्चे का शव राजली हेड से बरामद हुआ था। पुलिस को पिछले 11 दिनों से आरोपी मनदीप की तलाश थी। शुक्रवार रात्रि पुलिस ने मनदीप को काबू करके पूछताछ की।

यह था मामला
16 फरवरी को चमेला नगर में बडनपुर निवासी रामफल जांगड़ा के लड़के की शादी थी। विवाह समारोह में रामफल की बुआ का परिवार भी आया हुआ था। उसी शाम रामफल की बुआ का आठ वर्षीय पौत्र आदित्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किसी ने बताया कि आदित्य को उसका चाचा मनदीप बाइक पर बैठाकर ले गया। बच्चे के पिता कपिल ने अपने चाचा के लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया और नहर में बच्चे की तलाश की। पांच दिनों के बाद आदित्य का शव तैर कर ऊपर आ गया जिसे पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


रुपये के लेनदेन की रंजिश में बच्चे को नहर में फेंका
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनदीप मृतक आदित्य के पिता कपिल के चाचा का लड़का है। वह कई वर्ष कपिल के साथ रहा। दो वर्ष पूर्व मनदीप का हादसे में मौत हो गई थी। मनदीप के अनुसार कपिल ने उसका इलाज ठीक नहीं कराया। आपस में कुछ रुपयों का लेन देन भी बताया गया। मनदीप उसी समय से कपिल के प्रति रंजिश रखता था। लेकिन रंजिश में मनदीप अपने भतीजे आदित्य को नहर में फेंक देगा यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें