फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध और बेरोजगारी चरम पर : जयप्रकाश

Sun, 03 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी38-लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सांसद जयप्रकाश। संवाद - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
उचाना। हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उचाना के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। यहां पर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से मिले। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि वे हर महीने एक दिन उचाना में लोगों की समस्याएं सुनते हैं। उचाना विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा में आता है और हिसार से काफी दूर है। इसलिए लोगों को आने-जाने की असुविधा नहीं हो इस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने प्रदेश की नायब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नायब शब्द ही छोटा होता है जैसे तहसीलदार और नायब तहसीलदार। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की कि सरकार का प्रचार अपराध में बहुत अच्छा हो रहा है। उनका आरोप है कि अपराध की दृष्टि से हरियाणा पहले नंबर पर है। बेरोजगारी के मुद्दे पर जयप्रकाश ने सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार ने परमानेंट सर्विस केंद्र और सीईटी का सिर्फ ड्रामा किया है। उनके अनुसार इसका असर कई वर्षों के बाद ही दिखेगा। सांसद ने कहा कि अभी सिर्फ डी ग्रुप में छोटी-मोटी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि डी ग्रुप के टेस्ट में बेरोजगार इंजीनियर और ग्रेजुएट पास हो जाते हैं। जबकि 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल हो जाते हैं। मिडिल पास, मैट्रिक पास और 12वीं पास लोगों के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है।
विज्ञापन

उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ बिना खर्ची बिना पर्ची का नारा लगाते रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर बिना खर्ची नौकरी देते तो गुजरात या उत्तर प्रदेश का कोई आकर लगता क्या।
इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, फूल सिंह श्योकंद, भूप खटकड़, बलवान काकड़ोद, कृष्ण मोर, लाभ काब्रच्छा, जितेंद्र श्योकंद, लालू काकड़ोद, अशोक सरपंच, अनूप घोघडिय़ां, रमेश खटकड़, राजपाल पालवां और सुरेंद्र छात्तर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें