फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार ने विकास की नई व्यवस्था कायम की : पंवार

Sun, 03 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी41-रजाना खुर्द में आयोजित ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंव - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को गांव रजाना खुर्द में आयोजित ग्रामीण जनसभा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की नई व्यवस्था कायम की गई है। कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी सभी मांगों को पूरा करने व गांव में हाल के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का फायदा गरीब परिवार के घर तक पहुंचा है। उन्होंने 2.65 लाख रुपये से बने बस अड्डा व साढ़े 41 लाख रुपये की लागत से बने तालाब के सुंदीरकरण का उद्घाटन किया। गांव में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए ई रिक्शा की चाबी भेंट कर स्वच्छता अभियान को गति दी।
मंत्री ने कहा कि जींद से पानीपत की सड़क को चौड़ा व मजबूत बनाया जाएगा। इस विकास परियोजना पर लगभग 184 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा बरसाती सीजन पूरा होते ही सड़काें का सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश के 2200 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। इसका 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र रोड, जसमेर रजाना, सरंपच सुरेश जागलान, हवा सिह देशवाल, पार्षद रामेहर ठेकेदार, नारायण दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें