फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीपीएम ने दिल्ली महारैली के लिए बनाई रणनीति, हजारों लोगों को जुटाने का लक्ष्य

विज्ञापन
20जेएनडी12: सीपीएम की दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय में रणनीति बनाते हुए पदा
विज्ञापन
जींद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्टी कार्यालय में कॉमरेड वेदप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों और आगामी जन आंदोलनों की रणनीति बनाई गई। पार्टी ने रैली में जींद जिले से हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि दिल्ली में एसआईआर रद करने की मांग और इंडिया गठबंधन के समर्थन में महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले की सभी शाखाओं में बैठकें कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
रैली से पहले अंतिम तीन दिनों में घर-घर पर्चे बांटने और जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वामपंथी व लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुग्राम और मेवात में बिजली वितरण की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने के फैसले का विरोध किया।
उन्होंने आशंका जताई कि इससे भविष्य में बिजली महंगी हो सकती है और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। इस अवसर पर संदीप जाजवान, राजेश, पवन, नूतन, अक्षय और रणबीर कपूर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें