फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक के सामने आया गोवंश, युवक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी11-विलाप करती मृतक की पत्नी रितु और मां। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंशों से हादसे बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात को गोवंश सामने आने से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती निवासी अमित और उसका दोस्त अजय महर्षि वाल्मीकि जयंती में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों पटियाला चौक होते हुए घर की तरफ चल पड़े।
जब वह बीड़ बड़ा वन के पास पहुंचे तो अचानक बेसहारा गोवंश आ गया जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया और अजय की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
हादसे के पांच मिनट पहले हुई थी बात : हादसे के पांच मिनट पहले अमित की पत्नी रितु से पहले बात हुई थी। अमित ने कहा था कि वह पांच मिनट में घर पहुंच जाएगा लेकिन पांच मिनट में ही यह हादसा हो गया। अमित की मौत की सूचना से मिलते ही रितु बिलख- बिलख कर रोने लगी।
ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह : अमित और रितु ने ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। अभी तक उनको कोई बच्चा नहीं है। दोनों शहर में ही एक शोरूम में नौकरी करते थे।

08जेएनडी11-विलाप करती मृतक की पत्नी रितु और मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें