फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कब्जा हटवाने की रंजिश में दंपती को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राय चंदवाला में कब्जा हटवाने की रंजिश में एक परिवार ने युवक से दंपती ने गाली-गलौज की। इसके बाद विदेश में बैठे दंपती के बेटे ने मोबाइल पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी। अलेवा थाना पुलिस ने दंपती और उसके बेटे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रायचंदवाला निवासी सुरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि उनके भाई की पत्नी रानी गांव की सरपंच हैं। 10 फरवरी को एसडीएम उचाना के आदेशों पर उनके गांव में कब्जा हटवाने के लिए अमला गया था। इस कार्रवाई में गांव के ही महावीर की ओर से किया गया कब्जा भी हटाया गया था।
जब प्रशासन कब्जा हटवाने की कार्रवाई कर रहा था तो आरोपी ने ट्रैक्टर चालक को धमकी देकर भगा दिया। फिर उसने प्रशासन के आदेश पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा हटा दिया था। इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। फिर दंपती ने बेटे राहुल जो कि जर्मन में रहता है उससे जान से मारने की धमकी दिलवाई।
विज्ञापन

आरोपी राहुल ने उनके मोबाइल पर वीडियो भेज गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी महावीर, उसकी पत्नी और बेटे राहुल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें