फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नरवाना में मालगाड़ी के नीचे आकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, दो दिन से घर से लापता थे दोनों

Mon, 06 May 2024 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)

सार

दिल्लुवाला निवासी अशोक कुमार की बहन घसो खुर्द में विवाहित है। अशोक का वहां आना जाना लगा रहता था। इसी दौरन उसके 23 साल की अनु से प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
नरवाना में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाना में सोमवार तड़के चार बजे रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रेक पर एक प्रेमी जोड़े ने एक मालगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि युवक गांव दिल्लुवाला निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार है जबकि युवती घसो खुर्द निवासी 23 वर्षीय अनु है। दोनों दो-तीन दिन से घर से गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलवे के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मृतक अशोक की बहन गांव घसो खुर्द में शादीशुदा है। इसलिए अशोक का गांव घसो खुर्द में आना-जाना था। काफी समय से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों दो दिन से घर से लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के परिजनों को नागरिक अस्पताल नरवाना में सीआरपीसी 174 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। उपनिरीक्षक चरण सिंह तथा महिला सहायक उप निरीक्षक सीमा देवी परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जल्द ही शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें