फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यक्ति की हत्या के मामले में दंपती गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों-असंध मार्ग पर गांव पाजू मोड़ के पास हत्या के बाद फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव सिंगा गोइली निवासी होरी उर्फ राजू और उनकी पत्नी ओमपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


21 नवंबर को सफीदों-असंध मार्ग पर वीरवार दोपहर को गांव पाजू मोड़ के पास चादर में मिलपटा हुआ व्यक्ति का शव मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धागे से सिली गई चद्दर को खोला तो उसमें से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के सिर और नाक से खून बहा हुआ था। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला था जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में मृतक की पहचान बनवारी लाल, निवासी अहमदपुर जिला एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन, पेमल व शबनम निवासी सिंगा गोईली, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी खानसर चौक सफीदों के रूप में हुई थी।

पुलिस ने अब इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर, गांव सिंगा गोइली निवासी दंपती होरी उर्फ राजू और उसकी पत्नी ओमपति को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पांच आरोपी थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। -एसआई दीपक, जांच अधिकारी, सदर थाना सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें