फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बनते ही वादे पूरे करने में जुटे नायब सैनी : अत्री

Mon, 02 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर बैठक को संबोधित करते विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर विधायक देवेंद्र अत्री ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सदस्यता अभियान को लेकर चले कार्य की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर टीम बनाकर भाजपा के सदस्य बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री ने कहा कि कोई भी मोबाइल से 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा का सदस्य बन सकता है। उचाना हलके में भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में जिस तरह से उत्साह नजर आ रहा है उससे उचाना सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में नंबर वन पर रहेगा। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए थे सीएम बनते ही उनको पूरा करने का काम कर रहे हैं। वह पहले सीएम हैं जिन्होंने पद की शपथ लेते ही अपने वादों को पूरा किया है। पांच साल में दो लाख बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का काम भाजपा सरकार करेगी। आज गरीब परिवार के बेटा-बेटी पढ़ाई करके बड़े अधिकारी बन रहे हैं। ये सब भाजपा के शासन में संभव है। बिना भेदभाव के भाजपा ने प्रदेश में विकास करवाया है। अब से पहले जो सरकार प्रदेश में थी वो एक जिले तक विकास करवाती थी। एक जिले के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाती थी। भाजपा को प्रदेश के मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में लाने का काम किया है।

सदस्यता अभियान को लेकर बैठक को संबोधित करते विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें