फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में पेयजल की किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे पार्षद

विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पहुंचे पार्षद व अन्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर मंगलवार को वार्ड 4, 8 और 9 के पार्षद कस्बे के लोगों के साथ जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की गुहार लगाई। पार्षदों ने अधिकारियों को पेयजल सप्लाई के समाधान के लिए 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा है कि अगर 10 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो सभी पार्षद मिलकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर ताला जड़ेंगे और धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुभाष पांचाल ने बताया कि जुलाना में जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह काफी गंदा और खराब है। जो इंसान तो दूर पशुओं के पीने के लायक भी नहीं है। कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। वार्ड 8 के पार्षद ऋषिराम सिंगला ने कहा कि वह 6 महीने से वार्ड में पेयजल सप्लाई की समस्या को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड चार के पार्षद संदीप कुमार ने कहा कि वार्ड की एक गली में लाइन सही नहीं होने से सप्लाई नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते वार्ड के लोगों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने पर भी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान ईश्वर ठाकुर, जयनारायण रोहिल्ला भी मौजूद रहे।
वार्डों में जाकर पानी की जांच की जाएगी। अगर कहीं से लाइन लीकेज होगी तो उसे जल्द ठीक किया जाएगा। शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई होगी। -विनोद कुमार जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें