फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बेखबर : शहर में जगह-जगह टूटे पड़े बिजली मीटर बॉक्स

Sun, 20 Jul 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी24-रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर खंभों पर लगे बॉक्स टूटे पड़े। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर में कई जगह खंभे पर लटके बिजली मीटरों को लेकर बिजली निगम बेफिक्र है। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की ओर से गलियों में खंभों पर लगाए गए बिजली के मीटर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। खंभों पर लगे मीटरों के बक्से टूटे पड़े हैं। मीटर भी अब बिजली के तारों के सहारे लटके हुए हैं। यह हादसे को न्योता दे रहे हैं। बिजली के मीटर के बॉक्स खुले हैं और नीचे होने की वजह से कोई भी बच्चा इनको हाथ लग सकता है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि दुकान के बाहर जब ग्राहक आते हैं तो अपनी दुपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। डर बना रहता है कि कहीं बिजली के खंभे पर लटकते मीटर को न छू जाए। यह डर बारिश के मौसम में ओर ज्यादा डर बना रहता है। मीटर बॉक्स कई माह से टूटे पड़े हैं। काफी जगह तो जमीन से महज कुछ ही फीट की ऊंचाई पर लटके हैं। यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं लेकिन निगम इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे शहरवासियों में रोष है।



बरसाती दिनों में होती है मीटर जलने की घटना

बरसात के मौसम में गलियों में जल भराव हो जाता है जिससे खंभों पर लटके बिजली मीटर के जलने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं बारिश में शॉर्ट-सर्किट आदि की घटना के दौरान एक मीटर में आई तकनीकी खराबी आसपास के मीटरों को भी जला देती है। इस तरह की परेशानी से एक साथ कई उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन




शहर में जहां बिजली मीटर बॉक्स टूटे होने या नीचे लटक के होने की शिकायत मिलती है उनको तुरंत प्रभाव से बदलवा दिया जाता है यदि अब भी शहर में इस प्रकार कोई मीटर बॉक्स टूटा हुआ है या मीटर लटके हुए हैं तो उनको भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा शहर के अंदर निगम की तरफ से तारे बदलने के कार्य चल हुए हैं।
विज्ञापन



–कर्मबीर, जेई, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें