लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Jind
जींद। जिले में शनिवार को उचाना खुर्द एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक दो जुलाई को एक अन्य युवक के साथ पानीपत काम की तलाश में गया था। पांच जुलाई को दूसरे युवक ने तो अपनी सैंपलिंग करवा ली थी लेकिन इस युवक ने नहीं करवाई। इस कारण यह युवक अब तक कोरोना सैंपल से बचा रहा। वीरवार को इसका सैंपल लिया तो आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है।
बता दें कि छह जुलाई को उचाना खुर्द निवासी एक 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह युवक काम की तलाश में दो जुलाई को पानीपत गया था। इसके बाद वह वापस आ गया। इस युवक को बुखार व खांसी की दिक्कत हुई। उसका सैंपल करवाया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को भी उचाना खुर्द के ही एक 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को उचाना खुर्द निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।