फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दिनभर दौड़े चिकित्सक

विज्ञापन
जालंधर से आए एक युवक से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दिल्ली और दूसरे राज्यों से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दिनभर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ शहर में दौड़ती रही। टीम में शामिल चिकित्सकों ने इन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बचाव के उपाय बताए। इस दौरान जींद में चार, उचाना में पांच और सफीदों में तीन लोग ऐसे मिले जो कुछ दिन पहले बाहर से आए हुए हैं लेकिन, किसी में नहीं मिले कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। टीम ने इन लोगों के स्वास्थ्य का रिकार्ड बनाया और पूछा कि वे जिन लोगों से मिले हैं, उनमें कोई बीमारी के लक्षण तो नहीं आ रहे हैं। अब नियमित रूप से इनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिन-जिन कॉलोनियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई वहां अपने-अपने घरों के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी भी व्यक्ति का सैंपल नहीं लिया केवल उन्हें जागरूक किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों को राशन भी वितरित किया। दिल्ली में हुए धार्मिक जलसे से लौटे लोगों के संक्रमित होने के चलते जींद का स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस प्रशासन की हरकत में आया। इन लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ लोगों की पहचान भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। बुधवार को जिन लोगों की पहचान हुई है, उनके पास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस की गाड़ियों तथा अन्य अधिकारियों की गाड़ी भी साथ रही। सबसे पहले विभाग की टीम सोमनाथ मंदिर के पास स्थित एक कॉलोनी में गई। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति दिल्ली से आया था। इसका स्वास्थ्य भी ठीक मिला। चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. नरेश वर्मा, डॉ. रमेश पांचाल, स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने व्यक्ति के स्वास्थ्य को सही पाया तथा उसे 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए।
इसके बाद ज्ञानतारा रोड पर भी विभाग को तीन व्यक्ति मिले। इनमें एक जालंधर से आया था तो दो अन्य कई दिन पहले दिल्ली से आए थे। यहां से शीतलपुरी कॉलोनी में विभाग की टीम पहुंची। यहां एक युवक कई दिन पहले दिल्ली से आया था। यहां से टीम ने जलालपुर कलां गांव के खेतों में बने एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। यह व्यक्ति दो दिन पहले ही दिल्ली से आया है। डॉ. पांचाल के अनुसार किसी भी व्यक्ति में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सभी को अपने घर में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राशन भी उपलब्ध करवाया गया है। इसी प्रकार उचाना में पांच लोगों की जांच की गई तथा सफीदों में भी तीन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। सफीदों के अंटा गांव से दो युवकों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

108 नंबर पर दें सूचना
इस दौरान डॉ. रमेश पांचाल व स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि जो लोग बाहर से आए हैं, उनमें या किसी अन्य में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत इसकी सूचना 108 नंबर पर दें। साथ यदि आसपास कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो इसकी भी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर निगरानी शुरू की जा सकेगा।
जालंधर से दस लोग आए हैं जिले में
जांच के दौरान ज्ञानतार रोड पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो यहां जालंधर से आए एक व्यक्ति की पहचान हुई। इस व्यक्ति ने बताया कि वे कुल दस लोग जालंधर से आए हैं। इनमें उचाना व जींद के लोग शामिल हैं। अब इन सभी को भी स्वास्थ्य विभाग जांचेगा।
किसी के नहीं लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी भी व्यक्ति के सैंपल नहीं लिए। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने कुछ गाइडलाइन तय की हैं। इनमें से किसी भी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं हैं, जिससे यह लगे कि इनको कोरोना संक्रमण है। इसलिए इनके सैंपल नहीं लिए गए। विभाग इनपर लगातार नजर रख रहा है।
लोगों में भय का माहौल
शहर में दिनभर स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की कई गाड़ियां घूमती रही। सभी गाड़ियों पर सायरन लगातार बज रहा था। जिस भी कॉलोनी में विभाग की टीम पहुंची, वहां के लोग अपने-अपने घरों के बाहर या छत से सब देखते रहे। काफी लोगों ने पूछा कि क्या उनकी कॉलोनी में कोई कोरोना का मरीज है। हालांकि चिकित्सकों ने लोगों को पूरी तरह से समझाया कि यह केवल एहतियात के तौर पर है लेकिन लोगों का भय निकलने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें