फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक समेत जिले में तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक रोडवेज विभाग में परिचालक के रुप में कार्यरत है जबकि दो महिलाएं पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं। शनिवार को लगभग 15 दिन बाद इतनी कम संख्या में पॉजिटिव मामले आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की। इससे पहले कभी सात, कभी दस तो कभी 13 लोग प्रतिदिन पॉजिटिव आते थे। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 310 हो गई है। 195 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 110 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल ने रोडवेज कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। शनिवार को इनकी रिपोर्ट आई तो इनमें 38 वर्षीय एक परिचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह परिचालक फिलहाल ड्यूटी सेक्शन में कार्यरत है। परिचालक फिलहाल कोई भी रोडवेज बस लेकर नहीं जाता है। इसको नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है। फिलहाल इसको मामूली बुखार व खांसी की दिक्कत है। इसके अलावा तीन दिन पहले शादीपुर गांव स्थित बदलूराम मार्केट की एक लैब संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति मूल रुप से बुराडेहर का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके परिजनों के सैंपल लिए थे। शनिवार को इसकी 60 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला को घर पर क्वारंटीन किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने झांझ गेट पर मिले पॉजिटिव के परिजनों की सैंपलिंग की थी। इनमें पॉजिटिव मिले व्यक्ति की 22 वर्षीय बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वर्जन
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 311 लोगों की रिपोर्ट मिली हैं। इनमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक रोडवेज में कार्यरत है जबकि दो महिलाओं की रिपोर्ट उनके परिजनों के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें