फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों का पांच दिन बाद होगा टेस्ट

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों का अब तुरंत सैंपल नहीं लिया जाएगा। इनमें से केवल ऐसे लोगों का तुरंत सैंपल लिया जाएगा, जिनमें कोई लक्षण हों अन्यथा संपर्क में आए लोगों का पांच दिन बाद सैंपल लिया जाएगा। बिना लक्षण वाले लोगों में संपर्क में आते ही कोरोना वायरस एक्टिव नहीं हो पाता। ऐसे निर्देश स्वास्थ्य विभाग की नई गाइड लाइनों के तहत दिए गए हैं।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ जाता है तो स्वास्थ्य विभाग तुरंत उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश करता है। सूची बनने के बाद उनके उसी दिन या अगले दिन कोरोना के लिए सैंपल लिए जाते हैं। ऐसे में काफी लोग ऐसे होते हैं, जिनमें संपर्क में आने के तुरंत बाद कोरोना वायरस एक्टिव नहीं हो पाता। उस समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है लेकिन पांच-छह दिन में उसमें कोरोना वायरस एक्टिव हो जाता है। अब स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के तहत कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए ऐसे लोगों के तुरंत सैंपल लिए जाएंगे, जिनमें कोई लक्षण होगा। इसके अलावा बिना लक्षण वाले लोगों को घर पर क्वारंटीन किया जाएगा और उनके चार या पांच दिन बाद सैंपल लिए जाएंगे। यदि उनमें कोरोना वायरस है तो वह उस समय तक एक्टिव हो जाएगा और रिपोर्ट में साफ पता चल जाएगा।
बॉक्स
कोरोना वायरस को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई गाइडलाइन आती रहती हैं। जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं हो और वह किसी पॉजिटिव के संपर्क में आए हों तो उनका पांच-छह दिन बाद सैंपल लिया जाएगा। लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति का तुरंत सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें