जींद। सहकारिता एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार शाम को जींद वीटा प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दूध से बनने वाले उत्पादों की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्लांट की पैकेजिंग, क्रेट वॉशिंग, बोटल से दूध की पैकिंग व घी की पैकिंग का अवलोकन किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों की पेमेंट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर इनकी पेमेंट की जाए। उन्होंने कहा कि वीटा उत्पादकों की अपनी गुणवत्ता के चलते विदेशों में भी इसकी मांग बढ़ रही है।
20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र