फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, आढ़ती के हित में निरंतर हो रहे काम : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
28जेएनडी22: सत्यनारायण मखंड के प्रतिष्ठान पर पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि के साथ-साथ मंडी प्रधान रहे सत्यनारायण मखंड के आवास पर विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि आढ़तियों, किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है, जिसने एमएसपी की गारंटी देने के साथ-साथ 24 फसल एमएसपी पर खरीद रहा है। यहां पर आढ़ती, किसान सब खुशहाल हैं। कांग्रेस का काम भ्रामक प्रचार करना है। पहले कांग्रेस मंडी खत्म होने की बात करती थी। पहले की तुलना में खरीद केंद्र सरकार ने बढ़ाए तो ऐसे ही मंडियों की संख्या बढ़ी है। आज कांग्रेस अपनी हार को हजम नहीं कर पा रही है। कभी कांग्रेस के नेता कुछ तो कभी कुछ कहते हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामदिया पांचाल, दीपक शर्मा, शुभम मखंड, राजेश जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें