फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करने होंगे लगातार प्रयास

Sun, 08 Mar 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी37: अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में मौजूद शहर के वि​भिन्न वर्गों की महिलाएं।
विज्ञापन
जींद। समाज और संस्थाओं को मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। लोगों को महिलाओं को आगे बढ़ाने की सोच विकसित करनी होगी। यह बात महिला समाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम में महिला वर्ग ने सामूहिक रूप से कही।
विज्ञापन

अभिनंदन होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीति से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न संगठनों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर रही महिलाओं ने भाग लिया। इनर व्हील क्लब की प्रधान रमनप्रीत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां मौजूद हैं।
ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाएं शिक्षा और रोजगार के अवसरों से पूरी तरह नहीं जुड़ पातीं। इसलिए समाज और संस्थाओं को मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। बड़ी संख्या में गृहणियां दिनभर घरेलू कामकाज में व्यस्त रहती हैं लेकिन उनके पास आय का कोई साधन नहीं होता।
विज्ञापन

ऐसी महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई, लघु उद्योग और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। यदि इन महिलाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
डॉ. रजनीश जैन ने महिलाओं के स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता है जबकि स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूत नींव बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए और समाज को भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। डॉ. परमिंद्र कौर व प्राचार्य सुनीता मलिक ने बताया कि क्लब द्वारा सिलाई सेंटर सहित कई ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने की जरूरत है ताकि वे इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर प्रेम दलाल, सुनीता ढुल, सरोज गर्ग, उशा बंसल, लता जैन, डॉ. मोनिका जैन, शालु शर्मा, पूजा बंसल, विनोद कटवाल, पूनम अहलावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें