03जेएनडी13: डाहौला गांव में तालाब में गंदे पानी को लेकर रोष प्रकट करते हुए पशु पालक तथा तालाब म
जींद। डाहौला गांव स्थित तालाब का दूषित पानी पीने से पशु बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण गांव के पशु पालकोंं में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
पशु पालक रणधीर रामदिया, बारूराम, चंद्र भान, महिपाल सुरेश कुमार, सूबे सिंह, रामसिंह आदि ने कहा की गांव का गंदा पानी पशु तालाब तीर्थ में छोड़ने से तीर्थ तालाब का पानी दूषित हो चुका है। आए दिन पशु बीमार हो रहे हैं।
गांव में एक ही तालाब है। उन्हें मजबूरी में पशुओं को इसी तलाब का पानी पिलाना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने से पशुओं के बीमारी होने का खतर है। गांव के पशु पालकों ने जिला प्रशासन से तालाब में साफ पानी डलवाने की मांग की है ताकि पशु बीमार न हो।
सरपंच ग्राम पंचायत डाहौला को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। पशु साफ पानी पी सके उसकी व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी पशु पालक कोई परेशानी ना झेलनी पड़ेे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा, जयपाल
तालाब का निरीक्षण कर पानी के सैंपल लिए जाएंगे और संबंधित विभाग से पत्राचार कर गंदा पानी की निकासी करवाई जाएगी और तालाब में साफ पानी डलवाने की मांग की जाएगी ताकि पशु पालकों को बीमारी से भयमुक्त किया जा सके।
-पशु सर्जन नगूरां -कृष्ण कुमार शर्मा