फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2024 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए निर्माण मजदूर। संवाद
विज्ञापन
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को जन समस्याओं को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर ज्ञापन डीसी मोहम्मद इमरान रजा को सौंपा। प्रदर्शन से पहले मजदूर नेहरु पार्क में माकपा वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र व बलकेश के नेतृत्व में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के मजदूरों, किसानों व आम जनता के हालात बेहद खराब हुए हैं। भाजपा व उसके सहयोगियों की आर्थिक नीतियों ने देश को तबाह कर दिया।
विज्ञापन

बेरोजगारी, कृषि संकट, बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व आय व संपत्ति में भयंकर असमानता व गैर बराबरी ने युवाओं, मजदूरों, किसानों, गरीबों एवं महिलाओं का जीवन कष्टकारी और दूभर कर दिया है। मांगने पर काम नहीं मिलता और काम के पैसे नहीं मिलते हैं। निर्माण मजदूरों का लंबे समय से कल्याण बोर्ड में पंजीकरण नहीं हो रहा है। जिन मजदूरों के पंजीकरण हो चुके हैं उनका परिवार पहचान पत्र के नाम पर उनको सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवार पांच साल से मकान की राशि जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन भाजपा द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाए जात व धर्म में लोगों को बांट कर ध्रुवीकरण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि केरल सरकार की तर्ज पर राशन वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बना कर राशन सहित जरूरत की सभी 14 वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएं और दिसंबर का बकाया राशन जारी किया जाए। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए। बिजली बिल 2023 को रद्द किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए आदि मांगे रखी गई। इस अवसर पर सतबीर, रमेश चंद्र, सोहनदास, राधेश्याम, डिंपल, सुरेश व अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें