फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल में निर्माण धीमा...चार महीने से टूटा लैब फर्श, धूल में हो रही जांच

विज्ञापन
29जेएनडी01: नागरिक अस्पताल की लैब के बाहर धूप में खड़े होकर जांच रिपोर्ट लेते मरीज। संवाद - फोटो : बोर्ड बैठक के दौरान मंचासीन सभापति महापौर व नगर आयुक्त। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। लैब का फर्श पिछले चार महीनों से टूटा पड़ा है। वहीं बाहर शेड न होने के कारण मरीज खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर हैं। तेज धूप और आंधी-बारिश में परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अस्पताल में लगभग चार महीने पहले मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान लैब के अंदर का फर्श उखड़ गया था लेकिन उसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
लैब जैसे संवेदनशील स्थान पर धूल और गंदगी रहती है। फर्श टूटा होने के कारण उड़ने वाली धूल जांच मशीनों और नमूनों को प्रभावित कर रही है। इससे मरीजों की रिपोर्ट की सटीकता पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। लैब के बाहर शेड लगाने का कार्य भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

मरीजों को एक तरफ बीमारी की मार है और दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही उनकी परेशानी को दोगुना कर रही है।
पीएमओ ने तीन बार लिखा पत्र, फिर भी नहीं जागी नींद
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अब तक तीन बार लिखित पत्र भेजकर लैब का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पीएमओ ने पत्र में स्पष्ट किया है कि लैब एक अति-महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए यहां का काम पहले खत्म होना चाहिए। ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। लैब जैसे महत्वपूर्ण हिस्से को छोड़कर दूसरी जगहों पर काम किया जा रहा है।
वर्जन

लोक निर्माण विभाग लैब के अधूरे काम को पूरा करने की बजाय अस्पताल के अन्य कम महत्वपूर्ण हिस्सों में निर्माण कार्य करवा रहा है। यदि जल्द ही लैब का फर्श और बाहर शेड का निर्माण नहीं हुआ तो अब गर्मी में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित होगी। इसके लिए अब पत्र लिखा गया है ताकि काम को पूरा किया जा सके। -रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें