फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गहने देखने आईं दो महिलाओं ने चुराई पाजेब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। जुलाना में एक सुनार की दुकान से दो महिलाएं 100 ग्राम चांदी की पाजेब चोरी करके ले गई। हथवाला निवासी दीपक ने एफआईआर में बताया कि उनकी जुलाना में सुनार की दुकान है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च दोपहर के समय दो महिलाएं दुकान पर गहने देखने के बहाने आईं और करीब 100 ग्राम पाजेब चोरी करके ले गईं। जुलाना थाना पुलिस में महिलाओं के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। चोरी की दूसरी घटना में शहर के एकलव्य स्टेडियम में हुई। यहां चोरों ने चहारदीवारी की ग्रिल चोरी कर ली। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें