फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

विज्ञापन
30जेएनडी17: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर काग्रेंस कार्यकर्ता उपवास करते हुए। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। पुण्यतिथि पर कोर्ट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपवास रखकर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का योगदान केवल इतिहास नहीं बल्कि सत्य है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के बल पर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। करोड़ों भारतीयों को स्वतंत्रता की राह पर एकजुट किया। भाजपा सरकार गांधी के नाम और विचारों से ही नफरत करती है।
ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से बनी ऐतिहासिक योजना मनरेगा से गांधी शब्द हटाकर संकीर्ण सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गांधी के उस सपने का प्रतीक थी जिसमें देश का गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने योजना के जरिए मजदूरों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया ताकि कोई भी भूखा न सोए और हर हाथ को काम मिले। ऋषिपाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार योजनाओं को कमजोर कर मजदूरों के अधिकार छीनने का काम कर रही है। रोजगार के अवसर कम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय को चुपचाप सहने वाली नहीं है।
यदि गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला जारी रहा तो कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जगबीर डिगाना, राजा कंडेला, राजू लखिना, पवन दुहन, सुरेश शर्मा, सुमेर नायक, मंजीत दहिया और बाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें