फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर, हरियाणा क्लीन स्वीप की उम्मीद : हुड्डा

Mon, 03 Jun 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी। एग्जिट पोल छलावा है। वह जनता पर विश्वास करते हैं। जनता का जो फैसला होगा, उसका सम्मान करेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कंडेला गांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बलजीत रेढू के मिल्क प्लांट पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

हरियाणा में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 4 जून को पता चल जाएगा कि जनता ने उनको कितना आशीर्वाद दिया है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। भाजपा पर बौखलाहट में होने का आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा अपने ही लोगों को निशाना बना रही है। कांग्रेस में कहीं भी किसी ने कोई भितरघात नहीं किया है। सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस का चुनाव तो जनता लड़ रही थी। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, लोकसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, बलजीत रेढू, वीरेंद्र घोघड़िया, पवन गर्ग, ऋषिपाल हैबतपुर, धर्मेंद्र ढुल, सुरेश गोयत, सतपाल उर्फ सत्तू भी मौजूद रहे।
बॉक्स
विधानसभा चुनाव से पहले खड़ा होगा संगठन
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा नहीं होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि संगठन की सूची तैयार है। लोकसभा चुनाव से पहले ही इसकी घोषणा होनी थी, मगर पूरा अमला व्यस्त था। जल्द ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मजबूत संगठन सबके सामने होगा।
विज्ञापन

किसानों को नहीं करना पड़ेगा आंदोलन
शनिवार को राकेश टिकैत के आंदोलन के लिए किसानों को तैयार करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। एक ही झटके में उनकी सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। एमएसपी के लिए गारंटी कानून से लेकर उनका कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें