फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीड़ित व्यापारी से मिले कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला, बोले-हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
15जेएनडी26 :व्यापारी नरेश जैन से उनके घर पर मुलाकात करते हुए कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। जैन गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग और रंगदारी की घटना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला सोमवार को नरवाना पहुंचे और पीड़ित व्यापारी नरेश जैन से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि नरवाना ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में अपहरण, फिरौती, हत्या, धमकी, रंगदारी और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक और व्यापारी वर्ग दहशत में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सुरजेवाला ने एसपी जींद से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित जैन परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार गायब है और अपराधियों की मनमर्जी ही लोगों की जिंदगी और मौत का फैसला कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में आम लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश संगठित अपराध के जाल में फंस चुका है और डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, कैलाश सिंगला और भारत भूषण गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें