जुलाना। कस्बे के ब्लैक स्पॉट की समस्या को लेकर लोगों की अमर उजाला ने आवाज उठाई तो प्रशासन ने तत्परता से समस्या के समाधान का बीड़ा उठाया। जुलाना के ब्राह्मणवास गांव के पास सड़क के दोनों और तीन तीन ब्रेकर बना दिए। सड़क के बीच में सोलर सिस्टम से चलने वाली सांकेतिक लाइट भी लगा दी गई।
काफी समय से यहां पर हादसे हो रहे थे। दोनों स्थानों पर सात लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है ताे चार लोगों की टांग टूट चुकी है। दर्जनों लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। वाहन चालकों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। समस्या का समाधान होने पर लोग बोले थेंक्स अमर उजाला टीम।
जुलाना में एक मोड़ तो सोनिया स्कूल के पास है तो दूसरा ब्राह्मणवास गांव के पास है। दोनों ही बिल्कुल दुर्घटना के लिहाज से ब्लैक स्पाॅट हैं जहां पर कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। जींद से जुलाना की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जीवन संकट में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है। तो जुलाना से रोहतक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ब्राह्मणवास गांव के पास मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों स्थानों पर कई वाहन चालकों की जान चली गई तो दर्जनों घायल भी हो चुके हैं। दोनों जगह ना तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और ना ही कोई बत्ती लगाई गई है। इस मांग को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क के दोनों और ब्रेकर बना दिए और सड़क पार करने से पहले वाहन चालकों को अर्लट करने के लिए सोलर सिस्टम से चलने वाली सांकेतिक लाइट भी लगा दी। ऐसे में वाहन चालकों का हादसे से बचाव होगा।
23जेएनडी11: ब्राह्मणवास गांव के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर पेंट करते हुए। संवाद