फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी नहीं, भाजपा की बी टीम है : अभय

Mon, 16 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी 34: हरियल रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए इनेलो राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय च
विज्ञापन
नरवाना। कांग्रेस कोई पार्टी नहीं। वह भाजपा की बी टीम है। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने सोमवार को शहर के हरियल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें बोलने का तरीका नहीं है।
विज्ञापन

उनका बायकॉट होना चाहिए। आज वह कांग्रेसी होते तो बॉर्डर पर डल्लेवाल से मिलने के लिए जाते और वहां जाकर जानकारी लेते। संसद में एक दिन खड़े होकर कहते कि पीएम को अपनी कही हुई बात पूरी करनी चाहिए। एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। कांग्रेस वालों के लिए यह यह लड़ाई सिर्फ पैसे की है। चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार जो एक देश एक चुनाव विधेयक लाई है वह पार्टी के हक में है। यह तो वह पहले दिन से चाहते हैं कि चुनाव चाहे कोई भी हो वह बैलेट से होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस प्रदेश को दस साल लूटने का काम किया, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। वह इस पर विचार कर रहे हैं और कोर्ट में जाएंगे। भाजपा ने दस साल लूट लिया, पांच साल और लूट लेंगे। इस अवसर पर आदित्य चौटाला, रामपाल माजरा, अंग्रेज नैन सोनू मित्तल, सुनील कुमार मौजूद रहे।

16जेएनडी 34: हरियल रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए इनेलो राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें