फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उत्तरी-पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड

Mon, 16 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
तापमान गिरने से जींद में एक खेत में जमा पाला। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा से ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम साफ बना हुआ हुआ है। धुंध भी नहीं पड़ रहा है, जबकि रात का तापमान काफी गिर रहा है। इसके चलते पाला पड़ने के साथ फसलों पर झुलसने का खतरा भी मंडरा रहा है। वायु गुणवत्ता भी खराब हो रही है। हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 320 तक जा पहुंचा, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 51 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिल रही है, मगर ठंड से राहत नहीं मिल रही है। आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन कोहरा नहीं पड़ रहा है। कोहरा फसलों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सूखी ठंड पड़ रही है। कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। रात का तापमान नीचे जा रहा है। किसान ऐसे फसलों की शाम को हल्की सिंचाई करें। फसलों में विशेषकर सब्जियों को सर्दी लगने का खतरा बना रहता है। -डाॅ. राजेश, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें