05जेएनडी36: परिवार से मिल ढांढस बंधाते हुए सावित्री जिंदल । संवाद।
नरवाना। व्यवसायी एवं समाजसेवी तेलूराम बडनपुर के आकस्मिक निधन से शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर है। सोमवार को हिसार की विधायिक सावित्री जिंदल उनके निवास स्थान पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधायिका सावित्री जिंदल ने सबसे पहले तेलूराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि तेलूराम एक बेहद नेकदिल और समाजसेवा में अग्रणी व्यक्ति थे। उनका असामयिक निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।
मौके पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति, कपड़ा एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी तेलूराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। तेलूराम के पुत्र कपिल और भतीजे अश्वनी गर्ग ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 11 जनवरी को शहर के ग्रीनलैंड में शोक सभा होगी।
इस मौके पर आभेराम गर्ग, संजीव गर्ग, रामधारी गर्ग, मोनू गर्ग, राजेश गर्ग, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन जयभगवान सिंगला, रामअवतार बंसल, विनोद मंगला और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।