फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कामरेड विनोद धड़ौली बने भाकपा के हरियाणा राज्य सचिव

विज्ञापन
07जेएनडी13: भाकपा की राज्य बैठक में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की राज्य स्तरीय बैठक शुक्रवार को जींद में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कामरेड विनोद धड़ौली को हरियाणा राज्य सचिव चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी की ओर से पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड रवि राय और ऐक्टू दिल्ली के राज्य सचिव कॉमरेड अभिषेक भी शामिल हुए। इस दौरान देशभर में चल रहे किसान, मजदूर, छात्र और युवा आंदोलनों के साथ वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित राज्य सचिव विनोद धड़ौली ने बताया कि पार्टी 10 अगस्त को संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चे की ओर से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन का समर्थन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से प्रदेशभर में किसानों के बीच संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 10 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा निर्माण मजदूरों, भट्ठा मजदूरों, पल्लेदारों और एफसीआई मजदूरों के संगठनों का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कमेटी सदस्य सुखविंद्र रतिया, गुरप्रीत गोपी, हैप्पी गरोहा, प्रेम सिंह, विजय, सीताराम, अजयवीर संधू और कृष्ण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें