फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं लोग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जिलेवासियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। डीसी ने बताया कि अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये, कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को केंद्र से 60 हजार और राज्य सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सभी आय वर्गों के लोगों को दी जा रही है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें