फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 108 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति

Sat, 28 Feb 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी37: 108 कुण्डीय महायज्ञ में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम (हुडा ग्राउंड) में चल रहे 108 कुंडीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री हरिओम महाराज की देखरेख में आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि जन-भागीदारी के मामले में भी जींद के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बन गया।
विज्ञापन

पूर्णाहुति के अवसर पर मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सुशील चौहान, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के पुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा और उचाना विधायक देवेंद्र अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के समर्थन में श्रद्धालुओं ने मानव शृंखला बनाकर भारत का सबसे बड़ा और पहला मानचित्र बनाया।
हरिओम महाराज ने कहा कि जींद के धर्म प्रेमी लोगों ने बाधाओं के बावजूद महायज्ञ को सफल बनाकर मिसाल पेश की है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को महीने में कम से कम एक दिन अपने घरों में यज्ञ करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने आयोजन समिति और सेवादारों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राधेश्याम चिलाना, रामप्रकाश काहनोरिया और महेश सिंगला सहित और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें